दिसम्बर 26, 2025 12:49 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और सामाजिक कार्यों के लिए श्री सेन को हमेशा याद किया जाएगा।

श्री मोदी ने दुख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि जनता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा याद किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि बिस्वा बंधु सेन एक समर्पित नेता थे जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि बिस्वा बंधु सेन का निधन राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक गंभीर क्षति है। श्री शाह ने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।