मई 7, 2026 9:53 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार सरकार में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार सरकार में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी से एक मजबूत बिहार और एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

   

प्रधानमंत्री ने पटना दौरे पर बिहार की जनता से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अभूतपूर्व उत्साह विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के लिए मजबूत जनसमर्थन दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला