प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के प्रकाशन की सराहना की है। इसका विमोचन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इससे संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को संथाली संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है।
Site Admin | दिसम्बर 26, 2025 10:28 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के प्रकाशन की सराहना की