प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज पुद्दुचेरी में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो शुरू किया। श्री मोदी एक खुली गाड़ी में अजंता सिग्नल जंक्शन से राजा थिएटर सिग्नल तक 1 किलोमीटर से अधिक लंबे रोड शो में जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. पी. रामलिंगम भी प्रधानमंत्री के साथ हैं। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री चेन्नई के लिए रवाना होंगे।