पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने भारत और अमरीका के बीच हाल ही में शुल्क संबंधी घटनाक्रमों के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की निंदा की है। इन अकाउंट्स पर विदेश मंत्रालय और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से मनगढ़ंत बयान देने का आरोप है। तथ्य जांच इकाई ने उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन प्रसारित हो रही गलत सूचनाओं और झूठे प्रचार के झांसे में न आने की चेतावनी दी है। इकाई ने लोगों को ऐसी किसी भी सूचना को साझा करने या उस पर विश्वास करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से जांच करने की सलाह दी है।
Site Admin | अगस्त 4, 2025 12:12 अपराह्न
भारत और अमरीका के बीच शुल्क संबंधी घटनाक्रमों के बारे में भ्रामक जानकारी का पत्र सूचना कार्यालय ने किया खंडन