अप्रैल 11, 2026 2:36 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई सांसदों ने फुले को श्रद्धांजलि दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला