मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 1, 2024 8:05 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न खूबसूरत नागालैंड वीरों की भूमि भी है। उन्होंने विकास के विभिन्‍न पहलुओं की दृष्टि से नागालैंड की प्रगति की प्रशंसा की और राज्य के लोगों को शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस बात पर प्रकाश डाला कि नागालैंड का अछूता प्राकृतिक वैभव, जीवंत संस्कृति और प्रकृति के साथ गहरा सामंजस्य वास्तव में मनमोहक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ मजबूत संबंध और अनुकूलन की भावना के साथ, नागालैंड भारत के सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के रूप में फल-फूल रहा है। उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में राज्य के विकास और समृद्धि की कामना की।

 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागालैंड अपनी समृद्ध संस्कृति और राज्य के लोगों के अद्भुत स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि नागा संस्कृति अपनी कर्तव्य और करुणा की भावना के लिए पहचानी जाती है। श्री मोदी ने भविष्‍य में राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।