राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राष्टप्रति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन के दौरान श्री पाटिल लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और सांसद जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे। विभिन्न भूमिकाओं में उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री पाटिल एक अनुभवी राजनेता थे। वे हमेशा समाज के हित में योगदान के लिए तत्पर रहते थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि श्री शिवराज पाटिल का निधन राष्ट्र के सार्वजनिक और संसदीय जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बिरला ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री पाटिल अपनी जनसेवा, नेतृत्व क्षमता और संसदीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे।