अप्रैल 3, 2026 2:12 अपराह्न

printer

फ्रांस के राष्ट्रपति और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को दोबारा खोलने पर सहमति व्यक्त की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने आज होर्मुज जल-डमरू-मध्य को दोबारा खोलने और पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्‍पन्‍न हुए आर्थिक संकट को कम करने के लिए साझा रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

श्री मैक्रों कल दो दिन की यात्रा पर दक्षिण कोरिया पहुंचे। उन्‍होंने कहा है कि सैन्य अभियान से होर्मुज को दोबारा खोलना अवास्तविक है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर अमरीका के संपर्क में हैं।