मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 25, 2025 12:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर श्री सुबिआंतो ने इस बात पर जोर दिया कि इंडोनेशिया भारत को अपना घनिष्ठ मित्र मानता है और भारत इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था।

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

 

    औपचारिक स्वागत के बाद, श्री सुबिआंतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।