अगस्त 15, 2025 5:38 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। अपने संदेश में, श्री मैक्रों ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी 2047 और उसके बाद भी और गहरी होती रहेगी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें फरवरी में अपने मित्र श्री मोदी का फ्रांस में स्वागत करने का सुखद स्मरण है और वे इस रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं। पिछले महीने, फ्रांस के यूरोप और विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा था कि फ्रांस और भारत विश्वास से एकजुट और साझा महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला