मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनआईटी दिल्ली के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि डिजिटल इंडिया एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने तकनीक को नागरिकों की पहुंच में लाकर अनगिनत अवसरों के द्वार खोल दिये हैं। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी के पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समान अवसर प्रदान करने के लिए तेज़ इंटरनेट सेवा और नवीनतम तकनीक को देश के दूर-दराज तक के क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईटी जैसे संस्थान आदर्श डिजिटल गांव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और उन्होंने छात्रों से नई दिशाओं में सोचने और ऐसी तकनीकों की खोज करने का आग्रह किया जो अभी तक अस्तित्व में नहीं हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि देश बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि देश वैश्विक जलवायु संकट से निपटने में अग्रणी योगदान दे रहा है।