जुलाई 17, 2025 8:14 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया जायेगा और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को आगे बढ़ाने के प्रयासों को मान्यता दी जायेगी। इस वर्ष ये पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएँगे, जिनमें सुपर स्वच्छ लीग शहर और अधिक जनसंख्या वाले पांच शहरों में से शीर्ष तीन स्वच्छ शहर शामिल हैं। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। मंत्रालय ने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में शहरी स्वच्छता और सेवा वितरण का आकलन करने के लिए एक स्मार्ट और सकारात्‍मक दृष्टिकोण अपनाया गया है, जो शहरों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन का संपूर्ण दृश्य प्रस्तुत करता है।