मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 4, 2024 1:56 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उदगीर लातूर जिले में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन और लोकार्पण किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। यह बुद्ध विहार कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित बुद्ध विहार की प्रतिकृति है। 15 हेक्टेयर तक फैले इस बुद्ध विहार में एक ध्यान केंद्र है जिसमें 1,200 अनुयायी रह सकते हैं। बिहार के साँची स्तूप से प्रेरित होकर इसके मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है।