मार्च 30, 2026 9:24 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह – सभी को जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर लोग अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया तथा उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी।  राष्ट्रपति ने सभी से भगवान महावीर के संदेशों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।