दिसम्बर 24, 2025 6:03 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर लोगों को दी बधाई

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि क्रिसमस खुशी और उल्‍लास का पर्व है जो प्रेम और अरूणा का संदेश देता है।

उन्‍होंने कहा कि यह पर्व हमे मानवता की सेवा के लिए ईशा मसीह के बलीदान की याद दिलाता है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि क्रिसमस लोगों को शांति, सद्भावना, समानता और समाजसेवा के मूल्‍यों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

राष्‍ट्रपति ने सभी से आग्रह किया है कि ईशा मसीह के बताए मार्ग का अनुसरण करें और करूणा तथा परस्‍पर सद्भावना को मजबूत करने वाला समाज बनाने के लिए काम करें।