दिसम्बर 24, 2025 7:42 पूर्वाह्न

printer

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने व्यक्त किया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल ने अपनी सहज और सशक्त रचनाओं से गद्य और पद्य को समृद्ध किया और उनका निधन साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री शुक्ल के लेखन में वंचित समुदायों और निराश लोगों के प्रति सहानुभूति और चिंता की भावना मुखर हुई है। श्री शुक्ल का कल लगभग अठ्ठासी वर्ष की उम्र में निधन हो गया।