दिसम्बर 24, 2025 3:32 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षुओं को किया संबोधित

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि बदलते भू-राजनीतिक परिवेश और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए त्वरित, अधिक कुशल और सटीक निर्णय लेने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय रक्षा लेखा सेवा (2024 बैच) के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करके, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करके और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देकर सरकार के महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत अभियान को सक्रिय रूप से समर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों और संबद्ध संगठनों के वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन में भारतीय रक्षा लेखा सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि रक्षा लेखा विभाग को निरंतर अनुकूलन, नवाचार और आधुनिकीकरण करना चाहिए।