राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु भव्य रथों पर विराजमान भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा के विग्रह और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन कर दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन ईश्वरीय रूपों की मानवीय दिव्य लीला ही इस यात्रा की विशेषता है। राष्ट्रपति ने इस पवित्र अवसर पर भगवान जगन्नाथ से दुनिया भर में शांति, मैत्री और सद्भाव की प्रार्थना की।