मई 1, 2025 12:29 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के स्थापना दिवस पर देशवासियों, खासकर भारत और विदेशों में रहने वाले गुजरातियों को शुभकामनाएं दीं हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे सपूतों की भूमि है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गुजरात के लोगों ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि राज्य प्रगति के नए मानक स्थापित करेगा और भारत को विश्व शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला