अक्टूबर 21, 2024 8:42 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। दो दिनों के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा संबंधी तैयारी भी शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निर्देश जारी कर दिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर संभाग पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में आठ डीआईजी और करीब दस एसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी रैंक के करीब चौबीस से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाई गई है।