राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की तीन देशों की यात्रा पर जाएँगी। यह भारत के राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक साल बाद हो रही है।
अपनी सप्ताह भर की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगी।