मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 7, 2024 11:58 पूर्वाह्न | Draupadi Murmu | New Zealand

printer

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड में ऑकलैंड पहुंचेंगी। वे न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु गवर्नर जनरल किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगी। उनकी इस यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध सुदृढ होंगे। वे फिजी की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचेंगी। वे न्‍यूजीलैंड की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति ने फिजी के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। वे श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर भी गईं। 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला