मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 9, 2024 8:51 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी। विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 45 पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया है, जो जमीनी स्तर पर शासन और सामुदायिक विकास में उपलब्धियों की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाते हैं।

 

इस अवसर पर पंचायती राज्‍य मंत्री पुरस्कृत पंचायतों के कार्यों पर सर्वोत्तम अभ्यास नामक एक पुस्तिका का विमोचन करेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य अन्य पंचायतों को सर्वोत्तम कार्यों को अपनाने और ग्रामीण भारत के समग्र विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।