राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगी। पहले दिन राष्ट्रपति हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति ब्रह्मकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह पर उनके राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ भी करेंगी। अगले दिन राष्ट्रपति बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु मोहाली में पंजाब सरकार के नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।