मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 4, 2025 8:06 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात से दस अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में पश्चिमी देशों के मामलों के सचिव तन्मय लाल ने आज संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलोसूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मु, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुई मोंटि‍नेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर ब्रैंको से भी मुलाकात करेंगी।

 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगी।