मार्च 31, 2026 6:44 पूर्वाह्न

printer

बिहार और कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से बिहार और कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगी। श्रीमती मुर्मु आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कल, राष्ट्रपति का कर्नाटक के तुमकुरु में श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन और गुरुवंदना समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है।