अक्टूबर 3, 2024 6:42 पूर्वाह्न | President-Visit to Rajasthan

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से राजस्थान की दो-दिवसीय यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से राजस्थान की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

 

राष्ट्रपति कल माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगी।

 

वह राज्‍य सरकार की ओर से आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।