राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के दो दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।
इन कार्यक्रमों में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के लिए कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।