अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न | Draupadi Murmu | Karnataka | President | Tamil Nadu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाणी और श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को, वे चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति तिरुवरुर स्थित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।