नवम्बर 4, 2024 8:44 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नई दिल्‍ली में प्रथम एशियाई बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्‍ली में प्रथम एशियाई बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेंगी। दो दिन के इस सम्‍मेलन में बौद्ध धरोहर का प्रदर्शन होगा। इसमें पूरे महाद्वीप से बौद्ध धर्म के नेता, विद्वान और भिक्षु भाग लेंगे।

 

इस सम्‍मेलन का उद्देश्य बौद्ध समुदाय के समक्ष समसामयिक चुनौतियों को समझना और आपसी संवाद को प्रोत्‍साहन देना है। इसका आयोजन, अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से संस्‍कृति मंत्रालय कर रहा है।

 

इस सम्‍मेलन की मुख्‍य विषयवस्‍तु ‘एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्‍म की भूमिका’ है। 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला