मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 8, 2024 8:38 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली में सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग- सी.वी.सी. के सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी। हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के रूप मनाया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया गया। इसका विषय था- सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि

 

सतर्कता जागरुकता सप्ताह के साथ, सी.वी.सी. तीन महीने का निवारक सतर्कता अभियान भी आयोजित करता है जिसमें केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय, विभाग और संगठन शामिल होते हैं। यह अभियान 16 अगस्त से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 

    समारोह के दौरान केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा तैयार तीन पुस्तिकाएं जारी की जाएंगे। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा एक विशेष कवर भी जारी किए जाने की उम्मीद है।