अगस्त 14, 2025 8:28 पूर्वाह्न | Draupadimurmu | Independence Day

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज राष्‍ट्र को संबोधित करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उन्‍यासिवें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को संबोधित करेंगी। संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढे नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी हिंदी और फिर अंग्रेजी भाषा में राष्‍ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला