मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 10, 2025 1:59 अपराह्न | Gujarat | PresidentDraupadiMurmu | SomnathMahadevTemple

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने इस दौरान जलाभिषेक, सोमेश्वर महापूजा और ध्वजा पूजा की। गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, ज़िला कलेक्टर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। राष्ट्रपति का सासन जाने का कार्यक्रम भी है। सासन की अपनी यात्रा के दौरान, वे गिर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला