अक्टूबर 22, 2025 7:36 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सबरीमला मंदिर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरल स्थित सबरीमला मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति कल शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।