राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या का दौरा करेंगी। वह उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति सबसे पहले अयोध्या पहुंचेंगी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगी। वह मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती में भाग लेंगी तथा श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे मथुरा, वृंदावन के लिए रवाना होंगी।
News On AIR | मार्च 19, 2026 7:13 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या दौरे पर, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में करेंगी दर्शन