दिसम्बर 9, 2025 8:32 पूर्वाह्न

printer

आज नई दिल्ली में हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसमें वर्ष 2023 और 2024 के लिए प्रतिष्ठित कुशल शिल्पकारों को सम्मानित किया जाएगा। वस्त्र मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान असाधारण कलात्मक निपुणता का सम्मान करते हैं। यह भारत की समृद्ध एवं विविध हस्तशिल्प विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और वस्त्र राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।