मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 6, 2025 4:05 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महीने की 8 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्‍मेलन की थीम है नारी शक्ति से विकसित भारत इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी, दिल्ली पुलिस, माई भारत स्वयंसेवक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की सदस्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं भाग लेंगी।

 

इस कार्यक्रम में विश्व बैंक, यूनिसेफ, संयुक्त राष्ट्र महिला, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शी बिल्ड्स भारत हैशटैग के साथ एक सोशल मीडिया अभियान भी आयोजित किया जा रहा है।

 

    महिला दिवस को लेकर महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह दिन महिलाओं के बहुमुखी विकास पर चर्चा करने और बाधाओं को समाप्‍त करने का अवसर प्रदान करता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला