राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गैबोरोन में बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा बोको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी यात्रा के दौरान सांसदों को संबोधित करेंगी, भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी और बोत्सवाना में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी। बोत्सवाना के कई गणमान्य व्यक्ति भी उनसे मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति अपनी अंगोला यात्रा समाप्त करने के बाद कल शाम बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन पहुंचीं। उनके आगमन पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दो अफ्रीकी देशों की पहली राजकीय यात्रा है।