मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2024 2:05 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अल्जीरिया में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की तीन देशों की यात्रा का आज तीसरा दिन है। राष्ट्रपति आज अल्जीरिया में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों- अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा के पहले चरण के अंतर्गत अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में हैं। तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल मॉरिटानिया के लिए रवाना होंगी। अंतिम चरण में राष्ट्रपति 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा करेंगी। इन देशों की यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने और प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति की तीन देशों की यात्रा का उद्देश्य अफ्रीका के देशों के साथ भारत के संबंधों को और अधिक विस्तारित तथा मजबूत करना है।