मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 25, 2025 6:57 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

 

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

 

आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।