राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आज अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। अल्जीरिया के उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री कमल बद्दारी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी जाएंगी। यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का मलावी में द्विपक्षीय बैठकें करने और प्रमुख व्यापार तथा उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।