फ़रवरी 26, 2026 2:11 अपराह्न

printer

एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचीं। राष्‍ट्रपति का रांची के बिरसा मुंडा हवाई अडडे पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। इसके बाद वे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना हुईं। राष्ट्रपति ने जमशेदपुर के कदमा में श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। इसके बाद राष्ट्रपति, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद करेंगी।