दिसम्बर 3, 2024 7:22 अपराह्न

printer

पाँच-दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्‍य ओडिशा पहुंँचीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिन के दौरे पर आज शाम अपने गृह राज्‍य ओडिशा पहुंचीं। वे कल पुरी में ब्‍लू फ्लैग बीच पर आयोजित भारतीय नौसेना दिवस समारोह और कई अन्‍य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। भुवनेश्‍वर पहुंचने पर राज्‍यपाल रघुवर दास, मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्‍य वरिष्‍ठ गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने उनका स्‍वागत किया।

 

    राष्‍ट्रपति द्रौपती मुर्मु ने निलादरी विहार में जाने-माने संथाली लेखक और शिक्षाविद पंडित रघुनाथ मुर्मु की नई प्रतिमा का अनावरण किया। वे आदिम ओवार जरपा जाहेर भी गईं और स्‍थानीय जनजातीय परिवारों से बातचीत की।