जनवरी 9, 2025 6:37 अपराह्न

printer

दो-दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने गृह राज्य ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर आज शाम भुवनेश्वर पहुंचीं। बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

    राष्ट्रपति कल 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगी। भारत सरकार और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 75 देशों से लगभग छह हजार प्रवासी भारतीय भाग ले रहे हैं।

 

राष्‍ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए भारतीय प्रवासियों के 17 प्रतिष्ठित सदस्यों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।