राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार और शिल्प गुरु पुरस्कार वितरित किए। उत्तर प्रदेश को तीन श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
लखनऊ की माधुरी मिश्रा को 2023 के शिल्प गुरु पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वाराणसी के इम्तियाज अहमद को 2023 का राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार मिला, जबकि सहारनपुर के मोहम्मद दिलशाद ने 2024 का शिल्प गुरु पुरस्कार जीता।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद माधुरी मिश्रा ने कहा कि उन्हें बाटिक प्रिंटिंग के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार कला के प्रति उनकी 50 वर्ष की साधना का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।