जनवरी 14, 2026 10:58 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अटूट साहस प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस और सशस्त्र सेना ध्वज दिवस न केवल बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समर्थन देने का भी अवसर देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि देश के पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन पूर्व सैनिकों और सेवारत कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने राष्‍ट्र निर्माण में साहस, सम्मान और सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री सिंह ने कहा कि उनके बलिदान, जो शांत संकल्प और अटूट विश्वास के साथ किए गए, राष्ट्र की सीमाओं की जीवंत ढाल हैं, गणतंत्र की आत्मा को संरक्षित करते हैं और देश की चिरस्थायी भावना का प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों, सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों की गरिमा, कल्याण और खुशहाली के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता पूर्ण, अटूट और दृढ़ रहेगी