जनवरी 8, 2025 7:17 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से मेघालय और ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से मेघालय और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मेघालय के उमियम में आई सी ए आर अनुसंधान परिसर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति दस जनवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।