राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के पांच दिन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति अब से कुछ ही देर में बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी। कल वे मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। कल ही वह गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और नर्मदा आरती में शामिल होंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति केवड़िया में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगी और अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शुक्रवार को वे गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और राष्ट्रपति भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति पहली मार्च को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा भी जाएंगी।
Site Admin | फ़रवरी 25, 2025 1:19 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के पांच दिन के दौरे पर
