मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 22, 2025 8:46 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल के सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज केरल के सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। केरल के चार दिन के दौरे पर राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम से पथनमथिट्टा पहुंचीं। वे सड़क मार्ग से पहाड़ी मंदिर के आधार स्थल पंपा के लिए रवाना हुईं। इससे पहले सुबह केरल के देवस्वओम मंत्री वी एन वासवन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

 

राष्ट्रपति मुर्मु आज पंपा गणपति मंदिर पहुंचीं और सबरीमाला मंदिर जाने से पहले इरुमुडी बांधने सहित पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किए। राष्ट्रपति इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए एक विशेष वाहन से सबरीमाला मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति ने दोपहर की पूजा के समापन से पहले सबरीमाला सन्निधानम में दर्शन किए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला